फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ग्राम विकास अधिकारी संगठन का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

ग्राम विकास अधिकारी संगठन का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

Thu, 26 Apr 2018 11:12 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
ग्राम विकास अधिकारी संगठन का द्विवार्षिक अधिवेशन संपन्न

विज्ञापन
चंपावत।
ग्राम विकास अधिकारी संगठन का द्विवार्षिक अधिवेशन में मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी और खंड विकास अधिकारी बीएस खाती ने ग्राम विकास अधिकारियों को सरकारी योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की महत्वपूर्ण धुरी बताया। अधिवेशन में संगठन ने ग्राम विकास अधिकारियों के रिक्त पदों को जल्द से जल्द भरने की मांग की गई। कहा कि ग्राम विकास अधिकारियों के 40 सृजित पदों में से 21 पद रिक्त हैं। इस मौके पर सहायक खंड विकास अधिकारी बसंत बल्लभ जोशी की देखरेख में संगठन के चुनाव हुए। चंपावत के ग्राम विकास अधिकारी तपन गड़कोटी को संगठन का जिलाध्यक्ष और जीवन गिरि को महामंत्री चुना गया।


संगठन के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। लोहाघाट के ग्राम विकास अधिकारी गणेश गड़िया को कोषाध्यक्ष, नवीन चंद्र आर्या को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, टनकपुर की योगिता जोशी को महिला उपाध्यक्ष, बाराकोट के प्रवीन चंद्र भट्ट को संगठन मंत्री, पाटी के हितेश सिंह व लोहाघाट की ग्राम विकास अधिकारी सरिता जोशी को संप्रेक्षक चुना गया। लोहाघाट के ग्राम विकास अधिकारी नारायण कार्की को प्रांतीय प्रतिनिधि और सहायक खंड विकास अधिकारी बसंत बल्लभ जोशी संगठन के संरक्षक बनाया गया है। बाद में नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इन पदाधिकारियों ने विभाग व संगठन के हित में काम करने का संकल्प लिया। अधिवेशन में किशोर रावत, प्रवीण चंद्र भट्ट, कैलाश गड़कोटी, हितेश सिंह, दीपक टम्टा, आशा गोस्वामी सहित तमाम अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed