फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जरूरतमंद कर सकते हैं जलौनी लकड़ी का इस्तेमाल

जरूरतमंद कर सकते हैं जलौनी लकड़ी का इस्तेमाल

Mon, 08 Jan 2018 11:22 PM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
जरूरतमंद कर सकते हैं जलौनी लकड़ी का इस्तेमाल

विज्ञापन
चंपावत। बारहमासी सड़क निर्माण के लिए वन विकास निगम ने छह हजार से अधिक पेड़ कटवा दिए। पेड़ों के निस्तारण दौरान कटी हुई लकड़ी सड़क के किनारे फैली है। इस संबंध में विभिन्न संगठनों और नागरिकों की ओर से कटे पेड़ों को हटाने संबंधी शिकायतों के बाद डीएम डॉ. अहमद इकबाल ने वन निगम की कटी जलौनी लकड़ी को आम जरूरतमंदों से ले जाने को कहा है।


डीएम का कहना है कि पेड़ों की कटिंग के दौरान ही वन निगम को कटी लकड़ी को हाथोंहाथ उठाने के निर्देश भी दिए गए थे लेकिन कई स्थानों पर कटी लकड़ियों के ढेर लगे हैं। इस संबंध में ग्रामीणों की ओर से और यात्रियों की ओर से भी लगातार शिकायतें जिला प्रशासन को मिल रही है। इस कारण डीएम ने जरूरतमंदों को वन निगम की कटी लकड़ी का इस्तेमाल करने की छूट दे दी है। टनकपुर से चंपावत के बीच बारहमासी सड़क निर्माण के चौड़ीकरण कार्य के लिए वन निगम ने करीब छह हजार से अधिक पेड़ों का छपान, कटान किया है, लेकिन वन निगम सभी स्थानों से कटी लकड़ियों को अपने डिपो तक नहीं पहुंचा सका है। कटी लकड़ियों के ढेर राष्ट्रीय राजमार्ग में चल रहे वाहनों के लिए दुर्घटनाओं का सबब बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed