{"_id":"5a28231e4f1c1b78548c17d7","slug":"161512579870-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता सेनानी चौड़ाकोटी की पत्नी का निधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता सेनानी चौड़ाकोटी की पत्नी का निधन
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। धुरा के नामी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित रामचंद्र चौड़ाकोटी की धर्मपत्नी सावित्री चौड़ाकोटी का निधन हो गया। 94 वर्षीय श्रीमती चौड़ाकोटी बीते दो वर्ष से अस्वस्थ थीं। बुधवार सुबह उन्होंने पुनेठी स्थित औद्योगिक आस्थान के आवास में अंतिम सांस ली।
अंतिम संस्कार टनकपुर के काकड़ घाट में राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उप जिला मजिस्ट्रेट अनिल कुमार चन्याल, पुलिस क्षेत्राधिकारी राजन सिंह रौतेला, टनकपुर के थानेदार अरुण वर्मा, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, मदन गहतोड़ी ने पुष्पचक्र चढ़ाकर श्रद्धासुमन अर्पित की।
सेनानी के बेटे महेश चंद्र चौड़ाकोटी ने चिता को मुखाग्रि दी। अंतिम संस्कार में सुधीर साह, विपिन जोशी, नारायण दत्त चौड़ाकोटी, कैलाश चौड़ाकोटी, बीडीसी सदस्य राजेंद्र सिंह राना, राना, स्वरूप राम, पीतांबर गहतोड़ी सहित उनके पैतृक गांव धुरा सहित आसपास के इलाके से बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।