फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ओकलैंड पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

ओकलैंड पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

Sun, 12 Nov 2017 10:50 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
ओकलैंड पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। ओकलैंड पब्लिक स्कूल में हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में अनन्या, विशाल, जागृति, क्षितिज ने बाजी मारी। शुभारंभ करते हुए प्रधानाचार्य रमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि खेलों के जरिए बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास होता है। कनिष्ठ वर्ग की 100 की मीटर दौड़ में अनन्या फर्त्याल ने पहला, साक्षी बिष्ट ने दूसरा और तनिष्का राय, वरिष्ठ वर्ग में बालिकाओं की 100 मीटर दौड़ में जागृति साह, नमीरा सिद्दकी, अक्षिता गोस्वामी विजयी रही।


कनिष्ठ बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में विशाल पाटनी, चेतन करायत, सुमित वर्मा, व गीतिका पंत, वरिष्ठ वर्ग में क्षितिज जोशी, रिदम कन्नौजिया, मनीष बोहरा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। बालिका कनिष्ठ वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में अनन्या फर्त्याल, अंजलि बोहरा, योगिता प्रथोली व वरिष्ठ वर्ग में भावना, गीतिका पंत, सुप्रिया अधिकारी, बालकों की कनिष्ठ वर्ग लंबी कूद में विशाल पाटनी, सौरभ कुमार, सुमित वर्मा तथा वरिष्ठ वर्ग में रितिक बोहरा, जयंत साह, रिदम कन्नौजिया ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान अर्जित किया। बालिका कनिष्ठ वर्ग के गोला क्षेपण में साक्षी बिष्ट, इल्मा जाकिर, अपूर्वा राय तथा वरिष्ठ वर्ग में श्रृंखला मेहता, मीमांसा ढेक व कृति बोरा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। बालक कनिष्ठ वर्ग की लंबी कूद में विशाल पाटनी, सुमित वर्मा, राहिल रावत तथा वरिष्ठ वर्ग की अनुराग कालाकोटी, जयंत साह, क्षितिज जोशी क्रमश : पहले तीन स्थानों पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed