{"_id":"59ac3b564f1c1b05278b5105","slug":"161504459606-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुल रही चंपावत की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुल रही चंपावत की बिजली
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय और आसपास का बड़ा हिस्सा शनिवार देर रात से अंधेरे में है। 20 घंटे से अधिक वक्त से बत्ती गुल होने से लोगों को भारी दुश्वारी झेलनी पड़ रही है। विभाग का कहना है कि बिजली व्यवस्था सोमवार शाम तक सुचारु हो सकेगी। अलबत्ता शहर में रविवार रात को आंशिक रूप से बिजली आपूर्ति सुचारु करने के वैकल्पिक उपाय किए गए।
शनिवार रात करीब दो बजे से चंपावत शहर और आसपास की 20 हजार से अधिक की आबादी अंधेरे में रही। पूर्वान्ह करीब 10 बजे 20 मिनट के लिए बिजली आपूर्ति हुई, मगर इसके बाद फिर से बत्ती गुल हो गई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से नागरिकों का रोजमर्रा का कामकाज बाधित रहा। कई उपभोक्ताओं को मोबाइल चार्ज कराने के लिए भी परेशानी झेलनी पड़ी। दुकानों की साप्ताहिक बंदी होने से बाजार का कामकाज तो प्रभावित नहीं हुआ, लेकिन लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बिजली विभाग की टीम खामी दूर करने में लगी रही, लेकिन बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
कोट
चंपावत उप केंद्र के फीडर का केबिल बॉक्स फटने से बिजली आपूर्ति ठप है। इसे ठीक कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्थानीय स्तर पर मरम्मत नहीं होने पर बरेली से मिस्त्री बुलाए गए हैं। सोमवार शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकेगी।
विज्ञापन
आरसी पंत, कनिष्ठ अभियंता, यूपीसीएल, चंपावत।