फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   16 km. Siladh forced to carry supplies to remote rural

16 किमी. दूर से सामान ढोने को मजबूर सिलाड़ के ग्रामीण

Sun, 13 Nov 2016 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Sun, 13 Nov 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
16 km. Siladh forced to carry supplies to remote rural
रोड - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सिलाड़ ग्राम पंचायत  के लोगों ने क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया है। डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि ग्राम पंचायत में बुनियादी सुविधाओं की कमी है, कई बार आवाज उठाने के बावजूद कोई समाधान नहीं हो सका है। 
सिलाड़ की ग्राम प्रधान पूजा का कहना है कि पंचायत के राजस्व तोक उदाली में अब तक बिजली नहीं पहुंचाई जा सकी है। बिजली न होने से जंगल के नजदीक बसे इस गांव के 75 परिवारों की जिंदगी अंधकारमय हो रही है। स्कूली बच्चों की पढ़ाई से लेकर रोजमर्रा का काम प्रभावित हो रहा है। क्षेत्र पंचायत की बैठक सहित कई मंचों पर आवाज उठाने के बावजूद कोई नतीजा नहीं निकला है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने राईसिंह खेड़ा-गंगसीर-खिरद्वारी सड़क के निर्माण की भी मांग की है। प्रधान ने कहा कि राईसिंह खेड़ा से करीब 16 किलोमीटर दूर आदिम जनजाति वनरावत बाहुल्य खिरद्वारी तक सड़क निर्माण बेहद जरूरी है। लोग खेती की उपज और दूसरी जरूरी सामान को कंधे से ढोने अथवा महंगे दाम पर घोड़े-खच्चरों से ढुलान को मजबूर हैं। इन मांगों पर ठोस कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed