{"_id":"5d1ceb018ebc3e3ce6374d72","slug":"156217623316-champawat-news45","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोने से पहले दांत जरूर साफ करो बच्चो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोने से पहले दांत जरूर साफ करो बच्चो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। सरस्वती शिशु मंदिर मांदली के छात्र-छात्राओं को जिला अस्पताल की दंत विशेषज्ञ डॉ.राखी मित्रा ने दांतों को मजबूत रखने के तरीके बताए।
बुधवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि कुछ मिनट की अच्छी आदतें दांतों को साफ रखने के साथ ही मजबूत करती है।
हर छात्र को नियमित रूप से रात को भोजन के बाद जरूर दांत साफ करने चाहिए। इससे दांतों की बीमारियों से बचाव होता है। बहुत अधिक ठंडा या बहुत अधिक गरम, बहुत ज्यादा मीठा खाने से बचना चाहिए। डॉ.मित्रा ने 189 छात्र-छात्राओं का परीक्षण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य हीराबल्लभ उप्रेती, नवीन पांडेय, सुरेश सोराड़ी, मीना तड़ागी, सीमा बोहरा, दीपा गहतोड़ी, दीक्षा चौधरी, दीपक मित्रा आदि मौजूद थे। ब्यूरो