{"_id":"5d052f358ebc3e01e6626bcf","slug":"156062084114-champawat-news35","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसे बिजली कर्मी को इंसाफ दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसे बिजली कर्मी को इंसाफ दो
विज्ञापन
चंपावत। लोहाघाट विकासखंड के नाकोट ग्राम पंचायत में बिजली पोल पर काम करते वक्त 12 जून की शाम को झुलसे बिजली ठेका कर्मी को इंसाफ की मांग ग्रामीणों ने तेज कर दी है।
शनिवार को गुमदेश विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिक्षाविद माधो सिंह अधिकारी और भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक के नेतृत्व में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम से मुलाकात कर इलाज का पूरा खर्च उठाने और परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने बिजली विभाग को मदद देने के लिए निर्देश देने का प्रशासन से आग्रह किया है। न्याय नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
गुमदेश क्षेत्र के लोगों ने आरोप लगाया कि ऊर्जा निगम की लापरवाही से कालेशन के पास 12 जून की शाम को बिजली विभाग का ठेका कर्मी दीपक अधिकारी (28) पुत्र दिनेश सिंह निवासी सनकाफल खीड़ी लोहाघाट बिजली की खामी दूर करते समय झुलस गया। एडीएम को ज्ञापन देने के अलावा ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता से भी मिला। ईई राजेश कुमार ने कहा कि बिजली कर्मी को मदद के तौर पर सवा चार लाख रुपये दिलाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा नियमों के मुताबिक जो भी मदद होगी, जरूर की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में दीवान सिंह अधिकारी, हरीश अधिकारी, भुवन अधिकारी, दीपक अधिकारी, नवीन चिल्कोटी, अंकित जोशी, अमित रावत, कमल महरा आदि शामिल थे। इधर एडीएम टीएस मर्तोलिया ने ऊर्जा निगम से इंसाफ दिलवाने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया है।
वहीं दुर्घटना के शिकार हुए ठेका बिजली कर्मी दीपक अधिकारी के परिजनों की तहरीर पर अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। परिजनों ने मंगोली में ऊर्जा निगम के एक कर्मी को लापरवाही का आरोपी बताते हुए तहरीर दी थी। राजस्व उप निरीक्षक राकेश फर्त्याल का कहना है कि मामले की जांच कर जल्द ही जरूरी कार्यवाही की जाएगी।
झुलसा बिजली कर्मी बरेली से दिल्ली रेफर
चंपावत। नाकोट ग्राम पंचायत में बिजली की खामी को ठीक करने के लिए पोल पर चढ़े ठेका कर्मी दीपक अधिकारी की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। उन्हें 12 जून को लोहाघाट से हायर सेंटर रेफर किया गया था। परिजन बिजली कर्मी को बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए थे जहां दो दिन इलाज करने के बाद उन्हें दिल्ली भेज दिया गया है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक ने बताया कि अब तक दीपक के इलाज में ढाई लाख रुपये खर्च हो चुका है। डॉक्टरों के मुताबिक जान बचाने के लिए दीपक के झुलसे हाथ को काटने के लिए ऑपरेशन किया जाएगा।