फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   नालों की सफाई को नगर पंचायत ने चलाया अभियान

नालों की सफाई को नगर पंचायत ने चलाया अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2019 11:29 PM IST
विज्ञापन
नालों की सफाई को नगर पंचायत ने चलाया अभियान
बनबसा (चंपावत)। बरसात से पूर्व नगर पंचायत क्षेत्र के बंद पड़े नालों की सफाई को नगर पंचायत प्रशासन ने वृहद अभियान चलाया है। क्षेत्र के बंद पड़े नालों की सफाई के साथ ही क्षेत्र में भी सफाई कार्य जोरों पर चल रहा है।
विज्ञापन


नगर पंचायत ने बरसात से पूर्व नगर की सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद करने का निर्णय लिया है। इसके तहत नगर पंचायत प्रशासन ने क्षेत्र के बंद पड़े (चोक) नालों की सफाई शुरू कर दी है। ईओ नौनीराम ने बताया कि क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान के लिए दैनिक मजदूरी पर छह पर्यावरण मित्रों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 1,2,3,4 और 5 में वृहद सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद वार्ड संख्या 6 और 7 में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि नालों के चोक होने से बरसाती पानी क्षेत्र में बाढ़ का रूप ले लेता है। नालों की सफाई से बरसाती पानी के ओवरफ्लो होने का खतरा नहीं रहेगा। बताया कि सफाई के साथ ही नालों और जगह-जगह कीटनाशकों का छिड़काव भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed