फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   टनकपुर के कई क्षेत्रों में पानी का संकट, लोग परेशान

टनकपुर के कई क्षेत्रों में पानी का संकट, लोग परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर के कई क्षेत्रों में पानी का संकट, लोग परेशान
टनकपुर (चंपावत)। शहर के विभिन्न क्षेत्रों की जलापूर्ति व्यवस्था लड़खड़ाने से लोग परेशान हैं। वार्ड संख्या चार में रोडवेज बस स्टेशन के पास, न्यू टैक्सी स्टैंड मार्ग और मछली गली क्षेत्र में पिछले एक माह से पानी संकट बना हुआ है। जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि जिओ मोबाइल कंपनी की ओर से ड्रिल मशीनों से भूमिगत केबल बिछाते वक्त पेयजल लाइनों को क्षतिग्रस्त करने से समस्या पैदा हुई है। विभाग की टीम जगन्नाथ चौराह से न्यू टैक्सी स्टैंड तक क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने में एक माह से जुटी है। कई जगह खुदाई कर लीकेज भी ठीक किया जा चुका है। बावजूद इसके लाईन में पानी का प्रेशर नहीं बन पा रहा है। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता बीएस कुवार्बी का कहना है कि लाइन की मरम्मत का काम जारी है।
विज्ञापन



पानी की समस्या को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
टनकपुर। पानी की समस्या से जूझ रहे वार्ड संख्या चार के लोगों ने शनिवार को एसडीएम दयानंद सरस्वती को ज्ञापन सौंपा। पूर्व छात्र नेता मो. हारुन के नेतृत्व में एसडीएम से मिले लोगों ने कहा है कि मछली गली और रोडवेज बस स्टेशन के आसपास के करीब तीन सौ परिवार पानी की समस्या से परेशान हैं। टैक्सी स्टैंड के हैंड पंप और रोडवेज बस स्टेशन की पानी की टंकी के सहारे जैसे-तैसे पानी की जरूरत पूरी करने को विवश हैं। उन्होंने जलापूर्ति व्यवस्था शीघ्र दुरुस्त कराने के साथ ही मछली गली और रोडवेज बस स्टेशन के समीप हैंडपंप लगाने का भी आग्रह किया है। ज्ञापन देने वालों में अशोक, राकेश, मनोज, जमुना, तेज पाल, गीता देवी, सुनीता, पदमावती, दिनेश, चंपा देवी, मानसी आदि शामिल थे। ब्यूरो
विज्ञापन

फोटो 01 टीएनपी 01 पी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed