{"_id":"5c65aeedbdec22738f51ff98","slug":"151550167789-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली बाजार की तर्ज पर सड़क के बीच में ठेलों पर लगेगा सब्जी बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली बाजार की तर्ज पर सड़क के बीच में ठेलों पर लगेगा सब्जी बाजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। शहर का सब्जी बाजार अब फुटपाथ पर नहीं बल्कि बाजार की सड़क के बीच में ठेलों पर लगेगा। वहीं शाम चार से सात बजे तक मुख्य बाजार में वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। नगर पालिका बोर्ड ने बुधवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया है।
बोर्ड की बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी देते हुए वरिष्ठ लिपिक बसंतराज चंद ने बताया कि सब्जी बाजार को दीपावली बाजार की तर्ज पर सड़क के बीच ठेलों पर लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया है। कर्मचारियों की उपस्थित हेतु बायोमेट्रिक मशीन और कार्यालय में सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया गया है।
इसके अलावा शहर क्षेत्र में पशु पालकों को अब पशु पालने के लिए नगर पालिका से लाइसेंस लेना होगा। आवारा पशुओं को पकड़ कर गोशाला भेजने और पशु मालिकों पर दो हजार रुपये जुर्माना तय हुआ है।
विज्ञापन
शास्त्री पार्क और नेहरू पार्क का सौंदर्यीकरण, बच्चों के लिए आकर्षक झूले लगाने का प्रस्ताव पास किया है। बोर्ड ने राज्य के सभी जिलों में विकास प्राधिकरण समाप्त कर नक्शे पास करने का अधिकार नगर पालिकाओं को दिए जाने का भी प्रस्ताव भी पारित किया है।
स्टोन क्रसरों के प्रदूषण का मुद्दा जोरशोर से उठा
टनकपुर। गत बुधवार को हुई पालिका बोर्ड की बैठक में स्टोन क्रसरों से शहरी क्षेत्र में प्रदूषण से स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रभाव का मुद्दा भी जोरशोर से उठा। बहरहाल बोर्ड ने तय किया है कि आगामी बैठक में इस मसले पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में सभासदों का कहना था कि वार्ड संख्या दो के निवासियों द्वारा क्रसरों से होने वाले ध्वनि और वायु प्रदूषण से स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्प्रभाव की लगातार शिकायत की जा रही है। जिसे गंभीरता से लिया जाना चाहिए।