{"_id":"5c65aee0bdec22736b5ea810","slug":"151550167776-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव कार्यों की निविदाओं में एकरूपता बनाए रखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव कार्यों की निविदाओं में एकरूपता बनाए रखें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोक सभा चुनाव तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने चुनाव में टैंट बैरिकेडिंग, वीडियोग्राफी, खानपान आदि विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए जारी निविदाओं में एकरूपता लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्वाचन कंट्रोल रूम में स्थापित नंबर 1950 पर कॉल रिकार्डिंग की सुविधा स्थापित करने के साथ वहां तैनात कार्मिकों को प्रशिक्षण देने को कहा। कहा कि 1950 में लोग सुझाव देने के साथ निर्वाचन संबंधी सूचनाएं मांग सकते हैं।
उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा के लिए तीन वाटर प्रूफ बैग उपलब्ध कराने को कहा। जिला निर्वाचन अधिकारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि 1950 में कॉल रिकार्डिंग सिस्टम संयोजित करने के साथ शिकायतों को दर्ज करना शुरू कर दिया गया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में वरिष्ठ कोषाधिकारी हेमेंद्र प्रकाश गंगवार, अधिशासी अभियंता लोनिवि डीडी भट्ट, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नैन सिंह माहरा, सहायक सूचना विज्ञान अधिकारी अशोक गुंटी, एनआईसी के चंपक जोशी, निर्वाचन के प्रिरंजन आदि उपस्थित रहे।