फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   छत मरम्मत और कक्षा कक्ष के लिए मिली 69.50 लाख की धनराशि

छत मरम्मत और कक्षा कक्ष के लिए मिली 69.50 लाख की धनराशि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:11 PM IST
विज्ञापन
छत मरम्मत और कक्षा कक्ष के लिए मिली 69.50 लाख की धनराशि
चंपावत। जिले में लंबे समय से क्षतिग्रस्त प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की मरम्मत का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग को अंतिम किस्त के रूप में 69.50 लाख रुपये की धनराशि मिल चुकी है।
विज्ञापन


जिला योजना में विद्यालयों की मरम्मत के लिए 20 विद्यालयों का चयन किया गया था। इसमें से विभाग को पहली किस्त मिलने के बाद सभी विद्यालयों में मरम्मत कार्य शुरू कर दिया था लेकिन अंतिम किस्त नहीं मिलने से छत मरम्मत कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। क्षतिग्रस्त विद्यालयों का चयन कर अप्रैल 2018 में इस्टीमेट तैयार किए गए थे।
विज्ञापन


अब शिक्षा विभाग को अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, पेयजल, प्रयोगशाला कक्ष, छत मरम्मत कार्य के लिए 69.50 लाख की अंतिम किस्त मिल गई है। इसमें 14 विद्यालयों में छत मरम्मत, दो में कक्षा-कक्ष, तीन में पेयजल लाइन मरम्मत और एक विद्यालय में शौचालय निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी विद्यालयों में अब जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। लंबे समय से छतों की मरम्मत नहीं होने से बारिश के दौरान स्कूलों में छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

इन विद्यालयों में किया जा रहा है मरम्मत कार्य
चंपावत। विभाग की ओर से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक के घुरचम, कोट अमोड़ी, डांडा, सिमियाउरी, आमबाग, बुडहम, खटोली, कुलेठी, कलचौड़ा, गड्यूड़ा, गोलडांडा, जखोला, मऊ, पिल्खी, असलाड़, मल्लाढेक, ठॉठा, चौडला, गंगनौला, सिब्योली विद्यालयों में छत मरम्मत, कक्षा-कक्ष, पेयजल लाइन और शौचालयों का निर्माण कार्य किया जा रहा है।


प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों की छत मरम्मत के लिए जिला योजना से अंतिम किस्त मिल गई है। जल्द से जल्द सभी विद्यालयों की छत मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
आरसी पुरोहित, मुख्य शिक्षा अधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed