फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   20 अगस्त से दुपहिया में दोनों सवारियों को पहनना होगा हेलमेट

20 अगस्त से दुपहिया में दोनों सवारियों को पहनना होगा हेलमेट

Tue, 31 Jul 2018 10:56 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
20 अगस्त से दुपहिया में दोनों सवारियों को पहनना होगा हेलमेट
चंपावत। जिले में 20 अगस्त से दोपहिया वाहनों में पीछे बैठने वाले को भी हेलमेट पहनना जरूरी है। हेलमेट नहीं पहनने पर जुर्माने के साथ ही बाइक चलाने वाले का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम एसएन पांडेय ने पुलिस अधीक्षक, एआरटीओ के साथ सभी एसडीएम और थानेदारों को निर्देशित किया। डीएम ने कहा कि दोनों सवारियों के हेलमेट न पहने पर भारी जुर्माने के साथ वाहन को सीज करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


डीएम ने एआरटीओ को स्पीड गवर्नर लगे वाहनों की सूची तैयार कर शेष वाहनों में 30 सितंबर तक स्पीड गवर्नर लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओवर स्पीड पाए जाने पर कठोर कार्रवाई अमल में लाएं। एआरएम ने कहा कि वाहन संचालन के समय मोबाइल का प्रयोग करते हुए फोटो प्राप्त होने पर संबंधित यात्री को इनाम की घोषणा की गई है। डीएम ने एआरएम को लोहाघाट से चंपावत के बीच छोटी बसों के संचालन तथा पर्वतीय क्षेत्र में 5 लाख किमी से अधिक चली बसों को हटाने की ठोस कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोनिवि को क्रैश बैरियर पैराफिट और सड़कों को गड्ढे क्त करने, एनएच के स्कबरों में प्रयोग किए जा रहे कलवर्ट की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्ता से कोई समझौता न करने तथा प्रयोग में लाये गये सभी कलवर्टों की जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में एसपी धीरेंद्र गुंज्याल, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, अनिल गर्ब्याल, आरसी गौतम, डीएफओ केएस बिष्ट, सीएमओ डा.आरपी खंडूरी, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी पुरोहित, एआरटीओ रश्मि भट्ट, डीएमओ मनोज पांडेय सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed