{"_id":"5ae20ea24f1c1b85028b6a3a","slug":"151524764322-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए विचारों के साथ आगे बढ़ें छात्र:डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए विचारों के साथ आगे बढ़ें छात्र:डीएम
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के उत्प्रेरणा व एससीईआरटी के सहयोग से छात्रों को विज्ञान संबंधी नवाचारी विचारों को मंच देने के लिए शुरू इंस्पायर अवार्डस योजना की जानकारी दी गई। विवेकानंद विद्या मंदिर में बृहस्पतिवार को हुए कार्यक्रम का डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। उन्होंने छात्रों को नए विचारों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने छात्रों को प्रतिभा प्रदर्शन के लिए उपलब्ध मंचों का भरपूर उपयोग करने की नसीहत दी। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
एसपी धीरेंद्र गुंज्याल ने बाल वैज्ञानिकों का मार्गदर्शन किया। मुख्य शिक्षाधिकारी आरसी पुरोहित ने इंस्पायर अवार्ड गतिविधियों की जानकारी दी। योजना के तहत चयनित छात्र को प्रोत्साहन के रूप में 10 हजार रुपये की राशि दी जाती है। मंजू बाला के संचालन में हुए कार्यक्रम में डीईओ (प्रारंभिक शिक्षा) सत्यनारायण, खंड शिक्षा अधिकारी अंशुल बिष्ट, हरेंद्र शाह, जिला विज्ञान समन्वय उमेद सिंह बिष्ट, नरेश जोशी, ललित मोहन, नवीन पंत, राजेंद्र गड़कोटी, नवीन पांडेय, मनोज जोशी, पान सिंह, डॉ.नवनीत कुमार, डॉ.धर्मेंद्र राठौर, डॉ.एसपी गंगवार, गायत्री देवी, विवेक मौर्य, वसीम अहमद आदि ने विचार रखे। इंस्पायर अवार्ड के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है।