फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पूर्णागिरि में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दी जाएगी

पूर्णागिरि में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दी जाएगी

Tue, 26 Dec 2017 10:01 PM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 10:01 PM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरि में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं दी जाएगी
वर्ष के अंतिम दिन 31 दिसंबर एवं नववर्ष पर मां पूर्णागिरि धाम में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और सुविधाएं देने को लेकर प्रशासन ने बैठक की। इसमें विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपते हुए समय रहते व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


तहसील सभागार में एसडीएम अनिल कुमार चन्याल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में तय किया गया कि टनकपुर से ठूलीगाड़ तक जीपों का संचालन पुरानी पानी की टंकी और टैक्सी स्टैंड से किया जाएगा। ठूलीगाड़ से भैरव मंदिर मार्ग पर 30 जीपें संचालित होंगी। ठूलीगाड़ से भैरव मंदिर, काली मंदिर, मुख्य मंदिर तक की विद्युत व्यवस्था ठेकेदार द्वारा की जाएगी। ठूलीगाड़ में टैंकर से पानी सप्लाई किया जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए जलसंस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। बूम, ठूलीगाड आदि में अस्थायी शौचालय निर्माण कराने, सफाई व्यवस्था के लिए 20 स्वच्छक तैनात करने को जिला पंचायत से कहा गया है। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन के अलावा एसएसबी के पास रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक प्लाटून पीएसी लगाई जाएगी। बैठक में सीओ राजन सिंह रौतेला, कोतवाल अरुण कुमार वर्मा, लोनिवि के एसडीओ एपीएस बिष्ट, जलसंस्थान के जेई बीएस कुवार्वी, जिला पंचायत के जेई नंदकिशोर उप्रेती, मेला अध्यक्ष भुवन पांडेय, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विनोद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed