{"_id":"5a2acd864f1c1bc45b8bae6c","slug":"151512754566-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पल्सों और मार्डन स्कूल का अगले चक्र में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पल्सों और मार्डन स्कूल का अगले चक्र में प्रवेश
Updated Fri, 08 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। यहां स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में मिनी गोरल कप अंडर-17 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। गोरलचौड़ मैदान में खेली जा रही प्रतियोगिता के पहले दिन पल्सों हाइस्कूल और मॉडर्न इंटर कॉलेज की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
उद्घाटन मैच में पल्सों ने विद्यामंदिर खर्ककार्की की टीम को एक विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विद्यामंदिर ने निर्धारित 15 ओवरों में छह विकेट खोकर 97 रन बनाए। जिसमें हिमांशु ने सर्वाधिक 53 रन बनाए। पल्सों हाइस्कूल की टीम ने एक विकेट शेष रहते 98 रन जुटाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। जिसमें अमित ने सर्वाधिक 19 रन बनाए। विद्यामंदिर के सौरभ और अजय ने तीन-तीन विकेट लिए।
दूसरे मुकाबले में मॉडर्न इंटर कॉलेज ने जीआईसी धौन को सात विकेट से हराया। धौन की टीम महज 43 रन पर ही सिमट गई। मॉडर्न की ओर से अमित और अंकुर ने तीन-तीन विकेट लिए। मॉडर्न की टीम ने 44 रनों का लक्ष्य तीन विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया। जिसमें अंकित ने 16 रनों के योगदान दिया। अंपायर की भूमिका करन सिंह, अजय मंडल और ज्ञानेंद्र ने निभाई, स्कोरर दीपक और अजय विश्वकर्मा रहे। प्रतियोगिता के संचालन में सुनील गड़कोटी, महेंद्र बोहरा और प्रदीप बोहरा आदि जुटे हैं।