{"_id":"59eb76eb4f1c1b87698b6b13","slug":"151508603627-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो सेवा के लिए पुलिस के दो जवानों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो सेवा के लिए पुलिस के दो जवानों को किया सम्मानित
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। गोकृष्यादि रक्षिणी सभा ने गो रक्षा व सेवा के लिए पुलिस के दो जवानों को सम्मानित किया है। बतौर मुख्य अतिथि गुरुकुलानंद कच्चाहारी ने शारदा घाट में तैनात जल पुलिस के जवान रविंद्र कुमार उर्फ पहलवान व रेलवे पुलिस के जवान धर्मेंद्र पाल को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर व शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
स्वामी कच्चाहारी ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों से गो सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया। समाजसेवी दिनेश चंद्र शास्त्री की अध्यक्षता एवं कांतिबल्लभ के संचालन में दयानंद इंटर कॉलेज में आयोजित हुए कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक रामदेव आर्य, समाजसेवी धर्मानंद पांडेय, सेवानिवृत्त कै. चंद्रशेखर गहतोड़ी, पूरन चंद्र भट्ट, धर्मेंद्र चंद, किशोर बिष्ट, धर्मपाल आर्य, जगदीश गहतोड़ी, पीएस पडयार, मनुश्रवा, सामश्रवा, वाजश्रवा, अशोक गुप्ता, प्रियंका खर्कवाल आदि मौजूद थे।