{"_id":"596670744f1c1bd34d8b46c8","slug":"151499885684-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंशनर आर्गनाइजर ने विधायकों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंशनर आर्गनाइजर ने विधायकों को सम्मानित किया
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। महर्षि विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में गर्वमेंट पेंशनर्स वेलफेयर आर्गेनाइजेशन ने जिले के दोनों विधायकों को सम्मानित किया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
संगठन के जिलाध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी की अध्यक्षता और प्रहलाद सिंह मेहता के संचालन में हुए कार्यक्रम में पेंशनरों ने चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी और लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष हयात सिंह तड़ागी और महामंत्री बची सिंह रावत ने उन्हें अभिनंदन पत्र भेंट किया। दोनों विधायकों ने छात्र-छात्राओं को अपनी ओर से पुरस्कृत किया। मनोरथ जोशी, लक्ष्मीदत्त सुतेड़ी, शेर सिंह अधिकारी, सीएल वर्मा, बीडी कलौनी, पदमादत्त पांडेय, रमेश चंद्र पांडेय ने विचार रखे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुषमा फर्त्याल, नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा, टीकाराम टम्टा, जगदीश चंद्र ओली, भगीरथ जोशी आदि मौजूद थे।