फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   15 thousand devotees visited the Mother Goddess on the sixth day of Navratri

Champawat News: नवरात्र के षष्ठम दिन 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां के दर्शन

Sun, 14 Apr 2024 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 14 Apr 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
15 thousand devotees visited the Mother Goddess on the sixth day of Navratri
मां पूर्णागिरि के दर्शन के लिए कतार में लगे श्रद्धालु। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। नवरात्र के षष्ठम दिन शक्तिपीठ पूर्णागिरि मंदिर में करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। मां के डोले के साथ श्रद्धालुओं के जत्थे आने से संपूर्ण मेला क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है।
विज्ञापन


बीती 26 मार्च से शुरू हुए मेले में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। नवरात्र के षष्ठम दिन रविवार को सुबह से ही मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं का रेला आने का क्रम शुरू हो गया। ठूलीगाड़ और बूम पार्किंग स्थल वाहनों से फुल हो गए जिस पर चूका रोड पर वाहन पार्क कराए गए। इस बीच ठूलीगाड़ से भैरव मंदिर तक टैक्सी वाहनों से जाने के लिए भी लंबी कतार दोनों ओर से लगी। वहीं पैदल मां के जयकारे लगाते जत्थे भी ठूलीगाड़ से आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन

मंदिर समिति के कार्यालय प्रभारी विनोद तिवारी ने बताया कि रविवार को करीब 15 हजार श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। श्रद्धालु 24 घंटे मां के दर्शन कर रहे हैं। पड़ाव क्षेत्र में नगर के शारदा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्नान किया। इधर ठुलीगाड़ के साथ ही बूम में भी भंडारे लगाए गए। रविवार को समाजसेवी ऋषिकेश उपाध्याय की ओर से भंडारा आयोजित किया जिसमें पूर्व पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, मनोज देउपा, अमित वर्मा, केशव भंडारी, दीपक चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed