फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   15 girl students of GIC needle will also get KanyaDhan

जीआईसी सुंईं की 15 छात्राओं को भी मिलेगा ‘कन्याधन’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
15 girl students of GIC needle will also get KanyaDhan
देहरादून में बाल विकास मंत्री रेखा आर्या से मुलाकात करते राज्य आंदोलनकारी हिमेश कलखुडिय़ा। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही से नंदा गौरा कन्याधन से वंचित रह गईं जीआईसी सुंई की छात्राओं को भी योजना का लाभ मिलेगा। राज्य आंदोलनकारी परिषद के जिला उपाध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया ने देहरादून में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या से मुलाकात कर उनके सामने यह मामला रखा। इस पर मंत्री ने बाल विकास विभाग के निदेशक को तत्काल योजना का लाभ दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण 15 छात्राओं ने नंदा गौरा कन्या धन योजना के लिए अपने प्रपत्र विद्यालय में जमा किए लेकिन विद्यालय प्रबंधन ने प्रपत्रों को बाल विकास विभाग में जमा करने के बजाए अलमारी में बंद कर रख दिया। एक साल बाद इस बात की जानकारी लगने के बाद अभिभावकों ने डीएम को ज्ञापन सौंप विद्यालय की लापरवाही से छात्राओं को योजना का लाभ नहीं मिलने की शिकायत की। डीएम के निर्देश के बाद विद्यालय प्रबंधन ने अपनी गलती स्वीकारते हुए प्रपत्र बाल विकास विभाग में जमा कर दिए। डीएम ने बाल विकास विभाग के निदेशक को पत्र भेजकर वंचित सभी 15 छात्राओं को योजना का लाभ दिए जाने का आग्रह किया था। तब से अभिभावक लगातार संबंधित विभागों एवं जन प्रतिनिधियों के चक्कर काट रहे हैं। बुधवार को देहरादून पहुंचे हिमेश कलखुड़िया ने मामले को रेखा आर्या के सम्मुख रखा। इसके बाद मंत्री से निदेशक को छात्राओं को शीघ्र योजना का लाभ देने के निर्देश दिए। अभिभावक निर्मल चौबे, राजेंश चौबे, पूर्व प्रधान सुुनीता चतुर्वेदी, विक्रम राम, सुंदर राम, राजेश राम, प्रकाश खर्कवाल, शेखर राम, किशोर चंद्र आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed