{"_id":"5c3795c6bdec22732e1ef4c9","slug":"141547146694-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने उठाई बंद स्कूल को खोलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने उठाई बंद स्कूल को खोलने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। सीमांत तल्लादेश के ल्वार्की में स्कूल बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया है। उन्होंने स्कूल को दोबारा खोलने को लेकर बृहस्पतिवार को उप शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने कहा कि दूसरे स्कूल की दूरी अधिक होने के कारण सात बच्चों ने स्कूल छोड़ दिया है।
ग्रामीण भीम दत्त शर्मा ने बताया कि ल्वार्की को जिस स्कूल में विलय किया गया, वह स्कूल पांच किमी दूर पर है। बताया कि शिक्षा विभाग ने बच्चों की व्यवस्था तो दूसरे स्कूल में कर दी है लेकिन स्कूल दूर होने से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बच्चों की समस्या को ध्यान में रखते हुए जल्द ल्वार्की स्कूल को ही खोलने की मांग की। लोगों ने कहा कि अगर ल्वार्की स्कूल नहीं खोला जाता है तो ग्रामीण एक जुट होकर आंदोलन करेंगे। वहां जय दत्त शर्मा, दया शर्मा, परमानंद शर्मा, कैलाश दत्त शर्मा, राकेश शर्मा, त्रिलोक शर्मा, जसु देवी, कलावती देवी आदि थे।