{"_id":"5bdb448fbdec2269556aa146","slug":"141541096591-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर स्टेडियम ए और बी का सेमीफाइनल में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर स्टेडियम ए और बी का सेमीफाइनल में प्रवेश
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। बनबसा टेन-ए-साइड (प्रति टीम दस-दस खिलाड़ी) प्रीमियर लीग फुटबाल प्रतियोगिता का तीसरा एवं चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला जीतकर टनकपुर स्टेडियम ए और बी ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच का शुभारंभ विमला सजवान ने कराया।
मिनी स्टेडियम में प्रतियोगिता के बी ग्रुप का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला टनकपुर स्टेडियम बी और शिव क्लब चकरपुर के बीच हुआ। टनकपुर स्टेडियम बी ने चकरपुर की टीम को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टनकपुर की टीम के खिलाड़ी पवन ने 2, पारस और अमन बिष्ट ने एक-एक गोल किए।
दूसरा क्वार्टर फाइनल मुकाबला टनकपुर स्टेडियम ए और गढ़ीगोठ फुटबाल क्लब के बीच हुआ। इसमें टनकपुर स्टेडियम ए ने गढ़ीगोठ की टीम को 7-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टनकपुर के खिलाड़ी नितेश ने 3, रिजवान और जीतू ने दो-दो गोल किए। मैच के रेफरी विवेक चंद, लाइनमैन निक्की चंद और नवीन चंद थे।