{"_id":"5bbcde3f867a55286f0b83fa","slug":"141539104319-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयुष्मान भारत योजना:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयुष्मान भारत योजना:
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। आयुष्मान भारत योजना का कमजोर वर्ग को लाभ मिले इसके लिए जिले में चिह्नित लोगों के गोल्डन कार्ड बनाने के लिए सत्यापन कार्य जारी है।
आयुष्मान योजना के तहत 2011 की जनगणना के आधार पर 12854 परिवारों को चिह्नित किया गया था, लेकिन आशा कार्यकत्रियों की ओर से किए गए सत्यापन के बाद चिह्नित परिवारों की संख्या कम हो गई है। अब तक चिह्नित 12854 परिवारों में से केवल 9829 परिवारों का ही सत्यापन हो पाया है।
ग्रामीण क्षेत्रों से 2907 परिवार गांवों को छोड़ चुके हैं।115 परिवारों का सत्यापन जारी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के जिला प्रबंधक गौरव पांडेय ने बताया आयुष्मान योजना के तहत किए सत्यापन में बाराकोट में 1559 परिवारों में 393 परिवार अन्यत्र चले गए हैं।
चंपावत में ब्लॉक के ग्रामीण क्षेत्र में 4864 परिवार और नगर में 1701 परिवार चिह्नित थे। इनमें ग्रामीण क्षेत्र से 1075 और नगर से 393 गांव छोड़ चुके हैं। लोहाघाट नगर क्षेत्र में चिह्नित 309 परिवारों में से 166 और ग्रामीण क्षेत्रों में 2277 परिवार में से 518 परिवार भी अन्यत्र बस चुके हैं। पाटी ब्लाक में 2144 परिवारों में से 362 परिवार गांवों को छोड़ चुके हैं।