{"_id":"5b8eca37867a55486e140a02","slug":"141536084535-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज
Updated Tue, 04 Sep 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। आठ सितंबर को होने वाले छात्रसंघ चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं। संभावित प्रत्याशियों ने मंगलवार को नामांकन पत्र खरीदे। बनबसा राजकीय महाविद्यालय छात्रसंघ का यह तीसरा चुनाव है।
मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि छात्रसंघ अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के छह पदों पर चुनाव होने हैं।
मंगलवार को नामांकन फार्म लेने के बाद छात्रसंघ प्रत्याशी पांच सितंबर को 11 से 2 बजे तक नामांकन कराएंगे। इसके बाद 2 से 3 बजे तक नाम वापसी होगी। शाम चार बजे प्रत्याशियों के फार्म की जांच बाद वैध प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। आठ सितंबर को सुबह 11 से 1 बजे तक चुनाव होंगे। उसी दिन मतगणना और परिणाम घोषित कर शपथ दिलाई जाएगी। प्राचार्य डॉ. आरसी पुरोहित ने बताया कि चुनाव में महाविद्यालय के 170 छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। छह सितंबर को 11.30 बजे महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं की चुनावी सभा होगी।