{"_id":"5b5f53be4f1c1b66428b4e0b","slug":"141532974014-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उच्च शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर खत्म हुई भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उच्च शिक्षा मंत्री के आश्वासन पर खत्म हुई भूख हड़ताल
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय महाविद्यालय की पांच सूत्री मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं की भूख हड़ताल सोमवार को पांचवें दिन समाप्त हो गई। लोहाघाट विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने आंदोलनरत छात्रों की उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत, दान सिंह रावत से बात कराई।
उन्होंने एमए में हिंदी, समाजशास्त्र, इतिहास, एमएससी में रसायन, जंतु विज्ञान की मंजूरी का प्रस्ताव कार्मिक विभाग को भेजे जाने, वित्त विभाग की मंजूरी बाद जल्द शासनादेश जारी किए जाने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्रों ने भूख हड़ताल समाप्त करने का एलान किया। इस मौके पर सुभाष बगौली, नवीन बोहरा, मोहन अधिकारी आदि भी मौजूद रहे।
इससे पूर्व चंपावत के विधायक कैलाश गहतोड़ी की ओर से भी उच्च शिक्षा मंत्री को पत्र भेजा गया। एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, सांसद प्रतिनिधि गोविंद सामंत, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश तिवारी, भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी आदि ने पांच दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे हरीश जोशी, पीयूष जोशी, आदर्श भट्ट और पूरन बिष्ट को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन
वहां एबीवीपी जिला संयोजक विनोद बगौली, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव पांडेय, लोहाघाट अध्यक्ष विवेक पुजारी, प्रेमबल्लभ, पारस महर, हेम जोशी, धीरज चौड़ाकोटी, मुकेश जोशी, विनोद महर, रोहित बोहरा, शंकर जोशी, विकास गिरि, ऋतिक भंडारी, कैलाश नाथ, आदित्य पांडेय आदि थे।
अभाविप ने उच्च शिक्षा मंत्री को भेजा ज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश देने की मांग को लेकर अभाविप के छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा।
संत नारायण स्वामी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र सोमवार को प्राचार्या डॉ. उमा पाठक से मिले और उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में छात्रों ने कहा है कि बीए प्रथम सेमेस्टर में ऑनलाइन आवेदन से वंचित रह गए सभी छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाना चाहिए।
उन्होंने एमए प्रथम सेमेस्टर में 45 फीसदी अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को भी प्रवेश देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा है कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो वह उग्र आंदोलन को विवश होंगे। प्राचार्या डॉ. पाठक ने बताया कि छात्रों की मांगों को उच्च शिक्षा मंत्री को भेज दिया गया है। इस मौके पर छात्र संघ के संयुक्त सचिव जगजीवन खड़ायत, संदीप बोरा, खगेश अवस्थी, सोनू आदि मौजूद रहे।
मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू
टनकपुर (चंपावत)। स्नातक और स्नातकोत्तर की कक्षा में ऑफलाइन प्रवेश देने समेत सूत्री मांगों को लेकर आंदोलित महाविद्यालय के छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। आंदोलन की अनदेखी से खफा पूर्व छात्र नेता भी अब आंदोलन में कूद गए हैं।
मांगों पर अमल न होने से खफा पूर्व छात्र नेता मो. हारून ने आंदोलन के समर्थन में सोमवार से आमरण अनशन शुरू कर दिया है। वहीं छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट कमल गड़कोटी और अन्य पूर्व छात्र नेताओं ने भी अनशन स्थल पर पहुंच आंदोलन को समर्थन दिया है।
धरने पर छात्र संघ अध्यक्ष नरेश फिरमाल, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दीपक पचौली, युंका जिला महासचिव हिम्मत सिंह चिलवाल, रोहित जोशी, गौरव वर्मा, सचिन यादव आदि बैठे।