{"_id":"5b37c3ee4f1c1bed778b6cbc","slug":"141530381294-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौमाता के हत्यारों को मृत्युदंड दो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौमाता के हत्यारों को मृत्युदंड दो
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। यहां गोमाता की रक्षा के लिए जन जागरण अभियान चलाया गया। बालेश्वर मंदिर में गोमाता क्रांति मंच के मुख्य संयोजक गोपालमणि ने गाय की महत्ता बताने के साथ ही गोरक्षा के लिए चल रहे कार्यक्रम में हिस्सेदारी करने की अपील की। गोमाता के हत्यारों को मृत्युदंड देने की मांग की गई।
शनिवार को हुए कार्यक्रम में गोपालमणि ने गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने और गो मंत्रालय बनाने की मांग की। किसानों को गोबर का मूल्य देने के साथ ही गोबर गैस को बढ़ावा देने की जरूरत बताई। जर्सी गाय पर प्रतिबंध लगाने और दस वर्ष तक के बच्चों को भारतीय गाय का दूध उपलब्ध कराने को कहा। गो चरान को गायों के लिए मुक्त करने के साथ ही हर गांव में नंदी की व्यवस्था करने की मांग की। बाद में गोमाता की कथा का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में मंच के प्रदेश महामंत्री यशवंत सिंह रावत, कुमाऊं प्रभारी विश्वंभर, मणिप्रभा तिवारी, रेनू जोशी, चंद्रकला सौन, गंगा खाती और गिरीश जोशी मौजूद थे।