{"_id":"5aedeb154f1c1b87648b5f98","slug":"141525541653-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काला फीता बांध जारी है प्रयोगशाला कर्मियों का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काला फीता बांध जारी है प्रयोगशाला कर्मियों का विरोध
Updated Sat, 05 May 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। उत्तराखंड विश्वविद्यालय महाविद्यालय प्रयोगशाला कर्मी संघ ने तीन सूत्रीय मांगों को लेकर चौथे दिन भी बांहों में काला फीता बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। 10 मई तक मांगे पूरी नहीं होने पर 11 मई से कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है।
प्रयोगशाला सहायक दिनेश पटवा के नेतृत्व में कुसुमलता राणा, नीमा, भावना खर्कवाल आदि का कहना है कि लंबे समय से ग्रेड वेतन को 2400 से बढ़ाकर 2800 रुपये करने, शैक्षिक योग्यता को स्नातक करने, पदोन्नति के लिए संवर्गीय ढांचे का पुनर्गठन स्टाफिंग पैटर्न के आधार पर करने की आवाज उठाई जा रही है, लेकिन इसकी लगातार अनदेखी हो रही है। 11 मई से विश्वविद्यालयों की प्रायोगिक और लिखित परीक्षाओं के पूर्ण कार्य बहिष्कार के अलावा आगामी निकाय चुनाव की ड्यूटी के बहिष्कार की भी चेतावनी दी गई है।