{"_id":"5ae20f824f1c1b05418b6a22","slug":"141524764546-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांटा प्रभारी के व्यवहार से भड़के कंप्यूटर ऑपरेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांटा प्रभारी के व्यवहार से भड़के कंप्यूटर ऑपरेटर
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
शारदा खनन के डाउन स्ट्रीम निकासी गेट पर तौल कांटा प्रभारी के व्यवहार से क्षुब्ध कांटा कर्मियों एवं वाहन स्वामियों ने एक घंटे वाहनों की तौल ठप रखी। आरोपी कांटा प्रभारी को हटाने के बाद ही तौल शुरू हो पाई।
बृहस्पतिवार की सुबह डाउन स्ट्रीम का निकासी गेट खुलने के कुछ देर बाद ही कांटे पर कंप्यूटर ऑपरेटरों ने वाहनों की तौल बंद कर दी। उनका आरोप था कि कांटा प्रभारी बीसी हर्बोला उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं करता। वहां मौजूद शक्तिमान ट्रकों के मालिकों ने भी कांटा प्रभारी द्वारा उनके साथ गालीगलौज करने का आरोप लगाया। साथ ही कांटा प्रभारी को हटाने की मांग की। सूचना पर खनन प्रभारी हरीश पाल ने सेक्शन अधिकारी पीसी पाटनी को मौके पर भेजा। हालात की जानकारी लेने के बाद सेक्शन अधिकारी पाटनी की रिपोर्ट पर खनन प्रभारी पाल ने कांटा प्रभारी हर्बोला को डाउन स्ट्रीम कांटे से हटाकर सुरेंद्र नाथ को नया कांटा प्रभारी नियुक्त कर दिया। इस दौरान करीब एक घंटे वाहनों की तौल बंद रही। कंप्यूटर ऑपरेटरों एवं ट्रक मालिकों ने नए कांटा प्रभारी की तैनाती के बाद ही वाहनों की तौल शुरू की। विरोध करने वालों में कांटे पर तैनात कर्मचारी मुकुल लोहनी, सहरोज हुसैन, सूरज सिंह आदि शामिल थे।