{"_id":"5ae20e9d4f1c1b5c098b6ab7","slug":"141524764317-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादातर एटीएम खाली, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादातर एटीएम खाली, लोग परेशान
Updated Thu, 26 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। बैंक में नकदी की किल्लत से लोगों की मुश्किल बढ़ रही है। यहां भारतीय स्टेट बैंक को छोड़ ज्यादातर बैंकों के पास धन की कमी है। इलाके के अधिकांश एटीएम भी खाली है। जिन एटीएम में धन डाला जा रहा है, वह भी कुछ ही घंटों में खाली हो रहे हैं। वहीं 28 अप्रैल से तीन दिन तक बैंक की छुट्टी होने से लोगों की मुसीबत में और इजाफा होने का अंदेशा जताया जा रहा है।
एसबीआई की चंपावत शाखा के मुख्य प्रबंधक एनआर जौहरी का कहना है कि कैश चेस्ट में अभी तीन करोड़ रुपये से अधिक है, मगर ये रकम 100 रुपये के नोटों में होने से एटीएम में एक बार में सिर्फ ढाई लाख रुपये ही डाले जा रहे हैं। इस वजह से लोगों को दिक्कतें हो रही है। अलबत्ता बृहस्पतिवार को क्षेत्र में चार एटीएम में ही धन था। वहीं नकदी के लिए आरबीआई की कानपुर शाखा को फिर से पत्र भेजा गया है।
कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दी
लोहाघाट (चंपावत)। बैंकों से जरूरत के हिसाब से नकदी नहीं मिलने और एटीएम के खाली होने से कर्मचारी संगठन नाराज हैं। उन्होंने शीघ्र पर्याप्त नकदी नहीं आने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जिलाध्यक्ष भूपेंद्र प्रकाश जोशी, लोनिवि फील्ड कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री हरीश गहतोड़ी, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के संरक्षक प्रेम राम, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री एमएस जीना, ग्राम विकास अधिकारी संगठन के महामंत्री नारायण सिंह कार्की, डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ.सुरेश चंद्र जोशी, सहकारिता संघ जिलाध्यक्ष महिमन बिष्ट, तकनीकी उद्यान विभाग के जिला महामंत्री बीआर पांडेय का कहना है कि बैंकों और एटीएम से नकदी नहीं मिलने से कर्मचारियों सहित आम लोगों को परेशानी हो रही है। बैंकों में भीड़भाड़ के चलते कर्मचारियों को अवकाश लेकर घंटों लाइन में लगने के बावजूद भी धन नहीं मिल पा रहा है।