फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   भिंगराड़ा बहुउद्देशीय शिविर में उठी 49 समस्याएं

भिंगराड़ा बहुउद्देशीय शिविर में उठी 49 समस्याएं

Wed, 14 Feb 2018 11:09 PM IST
Updated Wed, 14 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
भिंगराड़ा बहुउद्देशीय शिविर में उठी 49 समस्याएं

विज्ञापन
भिंगराड़ा (चंपावत)।
जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को पाटी विकासखंड के भिंगराड़ा रामलीला मैदान में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। जिसमें पेयजल, शिक्षा, आवास, सड़क के साथ सामाजिक पेंशन न मिलने की 49 समस्याएं उठी। स्थानीय स्तर पर हल हो सकने वाली अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान करने के साथ शासन स्तर से हल होने वाली समस्याओं को शासन को भेजने की कार्रवाई की गई।

प्रभारी जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा ने अधिकारियों से कहा कि बहुउद्देशीय शिविरों में आने वाली प्रत्येक समस्या का समय रहते समाधान करना सुनिश्चित करें। विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि शिविरों का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का उसके क्षेत्र में ही समाधान करना है।
विज्ञापन


शिविर में रमक, मंगललेख, सिमराड़ा, गंगनौला में पेयजल समस्याओं के साथ विभिन्न स्कूलों में स्टाफ की कमी की भी समस्याएं उठी। प्रभारी जिलाधिकारी ने समस्याओं का समाधान करने के साथ स्कूलों में शिक्षकों की व्यवस्था करने के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए। शिविर में समाज कल्याण की पेंशन न मिलने की शिकायत पर प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी आरसी तिवारी ने बताया कि सभी सामाजिक पेंशनों का वितरण जनवरी माह में कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के कलेंडर भी वितरित किए गए। विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में एसडीएम निर्मला बिष्ट, जिला विकास अधिकारी आरसी तिवारी, जीबी जोशी, ग्रामोद्योग अधिकारी एनसी कोठारी, खेल अधिकारी आरएस धामी, जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार, खंड विकास अधिकारी सीएस मेवाड़ी सहित ग्राम प्रधान धर्मानंद भट्ट, भुवन राम, पुष्कर कुंवर, प्रकाश राम, बीडीसी सदस्य तुलसी प्रसाद शर्मा, कुंदन सिंह बिष्ट सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed