फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बृजनगर कस्बे में चार दिनों से पानी के लिए हाहाकार

बृजनगर कस्बे में चार दिनों से पानी के लिए हाहाकार

Tue, 16 Jan 2018 10:33 PM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
बृजनगर कस्बे में चार दिनों से पानी के लिए हाहाकार
चंपावत। सूखीढांग के बृजनगर कस्बे में चार दिनों से पीने के पानी के लिए हाहाकार मचा है। बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान मलबे की चपेट में आने से पेयजल योजना ध्वस्त हो गई है। इस कारण ग्रामीणों को एकमात्र हैंडपंप के गंदे पानी का प्रयोग करना पड़ रहा है। कार्यदायी कंपनी की ओर से श्यामलाताल रोड के मोड़ काटने के दौरान पोकलैंड मशीन ने पेयजल योजना को क्षतिग्रस्त कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार से पाइप लाइन में एक बूंद पानी नहीं टपका है। ग्रामीणों की ओर से विभाग को जानकारी देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जल संस्थान सड़क की कार्यदायी संस्था पर जिम्मेदारी डाल दे रहा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने बैठक कर आक्रोश जताया और शीघ्र पेयजल योजना के मरम्मत की मांग उठाई। बृजनगर, सिलाड़, सूखीढांग के ग्रामीणों ने दो दिन के भीतर पेयजल लाइन की मरम्मत न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। बैठक में संजय, महेश चंद्र, जगदीश चंद्र, नवीन चंद्र, कमल सिंह, शंकर दत्त जोशी, योगेश बिष्ट, श्याम दत्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान ध्वस्त हुई पेयजल लाइन
चार दिनों से हैंडपंप के गंदे पानी से प्यास बुझा रहे हैं ग्रामीण
दो दिन में योजना की मरम्मत न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed