फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   मां होती है शिशु की प्रथम अध्यापिका

मां होती है शिशु की प्रथम अध्यापिका

Sun, 18 Jun 2017 11:23 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
मां होती है शिशु की प्रथम अध्यापिका
मां होती है शिशु की प्रथम अध्यापिका
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर मादली में आयोजित हुआ मातृ सम्मेलन
अमर उजाला ब्यूरो
चंपावत। सरस्वती शिशु मंदिर मादली में आयोजित मातृ सम्मेलन में मां को शिशु की पहली अध्यापिका और पाठशाला बताया गया। इस मौके के पर अभिभावकों से बच्चों को संस्कारवान बनाने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।
सम्मेलन का शुभारंभ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने किया। उन्होंने माताओं को शिशु की प्रथम अध्यापिका और पाठशाला बताते हुए माताओं के दिए संस्कारों से महान बनने वालों के कई उदाहरण पेश किए। अध्यक्षता कर रही भावना जोशी ने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर संस्कारों की कार्यशाला है। विशिष्ट अतिथि प्रेम सिंह चौहान ने कहा कि शिशु के विकास में मां की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। कहा कि अच्छे संस्कारों पर मां को अवश्य ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन

विद्यालय के व्यवस्थापक बची सिंह पुजारी ने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कारों के माध्यम से समाज और राष्ट्र को अच्छा बनाया जा सकता है। प्रधानाचार्य हीराबल्लभ उप्रेती ने कहा कि अभिभावकों को लगातार अपने बच्चों के शैक्षिक स्तर की पड़ताल करनी चाहिए। इस मौके पर उमेश चंद्र पांडेय, मीना तड़ागी, दीपा, मंजू जोशी, सुषमा शर्मा, पार्वती देवी, शांति देवी, रेखा बोहरा, हीरा देवी, हेमा देवी, कमला देवी, मधु देवी, मंजू बोहरा, कलावती आदि ने भी विचार रखे। संचालन खीमा बोहरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed