फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   132 KV substation will get rid of power cuts

Champawat News: 132 केवी सबस्टेशन बनने से बिजली कटौती से मिलेगी निजात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
132 KV substation will get rid of power cuts
लोहाघाट के डेंसली मेलकूना में निर्माणाधीन 132 केवी विद्युत सब स्टेशन का निरीक्षण करते पिटकुल के प? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर से लगे डैंसली मेलकूना में निर्माणाधीन 132 केवी विद्युत सब स्टेशन का पिटकुल के प्रबंध निदेशक पीसी ध्यानी ने स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सब स्टेशन में निर्माण कार्यों का जायजा लेने के बाद तेजी से सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एमडी ध्यानी ने बताया कि पिथौरागढ़ से लोहाघाट तक बन रहे विद्युत सब स्टेशन में सिंगल सर्किट लाइन खींचने का कार्य अंतिम चरणों में है जबकि सब स्टेशन में चहार दिवारी का कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उप संस्थान के शुरू होने के बाद लोहाघाट, खेतीखान, पाटी, देवीधुरा, बाराकोट एवं पुलहिंडोला आदि स्थानों की विद्युत आपूर्ति में गुणात्मक सुधार होने के साथ विद्युत कटौती में काफी हद तक राहत मिलेगी। उन्होंने परियोजना के मुख्य अभियंता डीसी पांडेय को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए साथ ही अभियंता भारत उनियाल की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पीठ थपथपाई। इस मौके पर मुख्य अभियंता एचएस ह्यांकी, एलएम बिष्ट, डीपी सिंह, सतीश मंगल, मुकेश चंद्र बड़थ्वाल, अरु0ण गुप्ता, भारत उनियाल, रमेश गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वर्ष 2025 तक बनकर तैयार होना है विद्युत सब स्टेशन
लोहाघाट (चंपावत)। पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पिटकुल) की ओर से लोहाघाट के समीप डैंसली मेलकूना में 132 केवी विद्युत सब स्टेशन में आवासीय कालोनी और सब स्टेशन निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए पिटकुल की ओर से निविदाएं भी आमंत्रित की जा चुकी हैं। पिटकुल के अभियंता भारत उनियाल ने बताया कि वर्ष 2020 में विद्युत सब स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। यह कार्य वर्ष 2025 तक पूरा किया जाना है। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ से लोहाघाट तक करीब 40 किमी लंबी सिंगल सर्किट विद्युत लाइन खींचने का कार्य अंतिम चरण में है। विद्युत लाइनों के लिए करीब 157 विद्युत टावर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed