{"_id":"5cba0766bdec221464538e57","slug":"131555695462-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने का संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत शुक्रवार को जिला मुख्यालय के समीपवर्ती ढकना बडोला में बाल नशामुक्ति जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखने का संकल्प लिया गया।
अभियान के संयोजक जीआईसी सिप्टी के शिक्षक सामश्रवा आर्य के नेतृत्व में पुष्कर सिंह भंडारी की अध्यक्षता और अमर सिंह भंडारी के संचालन में हुई गोष्ठी में महिलाओं ने संकल्पपत्र भर अभियान का समर्थन कर अपने परिवार और क्षेत्र में बच्चों, किशोरों को नशे से दूर रखने का संकल्प लिया। संयोजक आर्य ने कहा कि धू्म्रपान और शराब की बुरी संगति से बीमारियां फैलती हैं, जिस कारण उनका शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास थम जाता है।
ग्राम प्रधान विनोद चौधरी ने अभियान का समर्थन किया। वहां पार्वती देवी, भैरवी देवी, कमला, माहेश्वरी, सावित्री बडोला, सरोजनी, अंजू, प्रेमा, कविता भंडारी, साक्षी, किरन, सोनाक्षी, भूप सिंह, दीपक, नैतिक, नितिन, रोहित, सुमित आदि थे।