{"_id":"5c168db5bdec225542063f8d","slug":"131544981941-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस गोदाम के समीप टूटी पेयजल लाइन से हजारों लीटर पानी बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस गोदाम के समीप टूटी पेयजल लाइन से हजारों लीटर पानी बर्बाद
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला मुख्यालय से दो किमी दूर गैस गोदाम के पास जल संस्थान की पेयजल लाइन तीन दिन से टूटी हुई है मगर विभाग बेखबर बना बैठा है। हजारों लीटर पानी ऑलवेदर सड़क पर बहकर बर्बाद हो रहा है। इसके चलते पैदल चलने वालों को भी खासी दिक्कत हो रही है।
जल संस्थान की ओर से जिला अस्पताल के लिए बनाई गई पेयजल लाइन खुले में होने से अक्सर जाड़ों में पाले के चलते जगह-जगह से टूट जाती है। इस बार दिसंबर में ही पेयजल लाइने टूटने का सिलसिला शुरू हो गया है। लाइन गैस गोदाम के पास तीन-चार दिन से टूटी हुई है। इसके चलते जिला अस्पताल में भी पानी की किल्लत बनी हुई है। पानी बर्बाद होने के साथ ही सड़क पर कीचड़ भी बना हुआ है। इससे दोपहिया और चौपहिया वाहनों का रपटने का भय बना हुआ है। जल संस्थान के अवर अभियंता किशोर पंत ने बताया कि पेयजल लाइन टूटने की जानकारी उनके संज्ञान में नहीं है, अगर पेयजल लाइन टूटी होगी तो शीघ्र लाइनमैन को भेजकर ठीक कर दी जाएगी।