{"_id":"5c0ff64dbdec2212cd2d6eb6","slug":"131544549965-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से मनाया जाएगा विजय दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से मनाया जाएगा विजय दिवस
Updated Tue, 11 Dec 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। पिछले वर्ष की भांति इस बार भी जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से गौरव सेनानी कल्याण समिति सदस्य 16 दिसंबर को विजय दिवस धूमधाम से मनाएंगे। यहां हुई बैठक में विजय दिवस कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई। समिति सदस्यों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई।
तय किया गया कि विजय दिवस कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. कै. करम चंद मिनी स्टेडियम में आयोजित होगा। गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद की अध्यक्षता और पुष्कर कापड़ी के संचालन में हुई बैठक में बताया गया कि कार्यक्रम में प्रशासन के अधिकारी, सैनिक अधिकारी, पूर्व सैनिक एवं वीर नारियां भी मौजूद रहेंगी। वीरनारियों के साथ ही गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। बैठक में कै. हरीश कापड़ी, कै. मोहन चंद, कै. वीरेंद्र रजवार, सू. बुद्दीबल्लभ पांडेय, विक्रम सिंह खाती, चंद्रशेखर चंद, राजेंद्र चंद आदि थे।
विजय दिवस पर सैनिक विश्रामगृह में होंगे कार्यक्रम
लोहाघाट (चंपावत)। पूर्व सैनिक लीग ने 16 दिसंबर को विजय दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया। लीग के अध्यक्ष आरएएस देव की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों और अधिकारियों ने आयोजन को लेकर सुझाव रखे। विजय दिवस पर सैनिक विश्रामगृह में विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
सुबह 10 बजे दीनदयाल चौक स्थित शहीद स्मारक पर 1971 में हुए युद्ध के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। इस दौरान वीरांगनाओं, पदक विजेता पूर्व सैनिकों, वयोवृद्ध पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सीबी बिष्ट, हयात सिंह, नारायण सिंह, खीम सिंह, हेमंत राय, गुणानंद जोशी, रघुवीर सिंह, डूंगर सिंह, शिवराज सिंह, बलवंत सिंह आदि थे।