{"_id":"5bfecbfcbdec224151688622","slug":"131543425020-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेषज सहकारी संघ में 16.50 लाख रुपये का बजट पारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेषज सहकारी संघ में 16.50 लाख रुपये का बजट पारित
Updated Wed, 28 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिला भेषज सहकारी संघ की बुधवार को हुई वार्षिक सामान्य निकाय बैठक में आगामी वर्ष के लिए 16.50 लाख रुपये का बजट पारित किया गया।
भेषज संघ कार्यालय में हुई बैठक में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि राज्य सहकारिता परिषद के उपाध्यक्ष हयात सिंह माहरा को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। बैठक में सभी सदस्यों ने वर्तमान में संघ के जीर्ण शीर्ण भवन को लेकर नाराजगी जताई। मुख्य अतिथि ने कहा कि भेषज संघ जिला स्तर पर आंवला, शहतूत, गिलोय आदि जड़ी-बूटी का उत्पादन कर क्लस्टर के माध्यम से बिक्री की व्यवस्था करे।
बताया कि संघ ने गत वर्ष जड़ी-बूटी व्यवसाय से 13 लाख रुपये का लाभ अर्जित किया है। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अशोक चौधरी, संचालन सचिव कमलेंद्र यादव ने किया। बैठक में धुरा बहुउद्देशीय समिति के अध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी, भेषज संघ उपाध्यक्ष माया चौड़ाकोटी, सदस्य कुंदन सिंह, हीरा सिंह, किशोर पांडेय, गिरधर राम, डॉ. कुंदन सिंह, नारायण दत्त गड़कोटी, कै. बिंदू सिंह मौनी, खीमानंद भट्ट, भगवत शाह आदि थे।