{"_id":"5b575f6b4f1c1bb37b8b45f3","slug":"131532452715-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क की मांग को सड़क पर उतरे ग्रामीण:","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क की मांग को सड़क पर उतरे ग्रामीण:
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। धौन रोड से मझेड़ा होते हुए बड़ोली तक सड़क बनाने की मांग को लेकर अब मझेड़ा गांव के लोगों का सब्र टूटने लगा है। ग्रामीणों ने सड़क बनाने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया।
दुर्गादत्त भट्ट, सुरेश भट्ट और लीलाधर भट्ट के नेतृत्व में मंगलवार को प्रदर्शन करने के बाद डीएम और सीएम को ज्ञापन भेजा गया। ग्रामीणों का कहना था प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से प्रस्तावित इस रोड पर ध्यान गांव और मझेड़ा गांव की नाप, वन पंचायत की जमीन आ रही है, लेकिन इस सड़क को इन दोनों गांवों को जोड़े बगैर प्रस्तावित किया गया है।
ग्रामीणों ने इसका विरोध करते हुए ध्यान व मझेड़ा गांवों को जोड़े बगैर सड़क बनाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बाद में इन ग्रामीणों ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। प्रदर्शन करने वालों में मोतीराम भट्ट, खिलानंद भट्ट, बचीराम, टीकाराम भट्ट, लोकमणि भट्ट, सरपंच डिगर देव भट्ट, ग्राम प्रधान नारायण दत्त भट्ट, गणेश दत्त भट्ट, गोपाल दत्त भट्ट, नवीन भट्ट आदि शामिल थे। बता दे कि 6.55 किमी लंबी धौन रोड से बड़ौली गांव तक की सड़क की कटिंग 442.22 लाख रुपये से प्रस्तावित है।
विज्ञापन
धौन रोड (स्वांला) से बड़ौली गांव तक 6.55 किलोमीटर सड़क की ई-नीलामी 6 अगस्त को होगी। समरेखन की दिक्कत से यह सड़क मझेड़ा और ध्यान गांव होते हुए नहीं जाएगी। सड़क का समरेखन स्वांला से होते हुए बड़ौली तक चलेगा। इस मार्ग से बड़ौली गांव की 431 की आबादी लाभान्वित होगी।
वैभव गुप्ता, अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई, चंपावत डिवीजन।