{"_id":"5b26abeb4f1c1bca228b6144","slug":"131529261035-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशापान समाज और व्यक्ति के लिए जहर समान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशापान समाज और व्यक्ति के लिए जहर समान
Updated Mon, 18 Jun 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। नशा हटाओ जीवन बचाओ अभियान के तहत जायड़ा ग्राम पंचायत में ग्रामीण परिवारों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के संयोजक जीआईसी सिप्टी के संस्कृत प्रवक्ता सामश्रवा आर्य ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए जीवन में कभी भी नशा न करने का संकल्प पत्र भरवाए। उन्होंने कहा कि नशापान समाज और व्यक्ति के लिए जहर के समान है। इस दौरान समाजसेवी अजय बोहरा, जीवन कुमार, सोहन लाल आदि सदस्यों के संचालन में घर घर जाकर अभिभावकों को अपने बच्चों को नशीले पदार्थों से हमेशा दूर रखने को कहा। कहा गया कि शराब और मादक पदार्थों का नशा किसी समस्या का हल कभी नहीं बन सकता है। इस मौके पर केशव सिंह, शिवराज सिंह, दान सिंह बोहरा, त्रिलोकी देवी, पार्वती देवी, हेमा, पूजा, प्रेमलता, ललिता, लक्ष्मण सिंह, भैरवी, सरिता, ममता, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।