फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   विकासखंड स्तर पर लगाए जाएं आधार कार्ड शिविर

विकासखंड स्तर पर लगाए जाएं आधार कार्ड शिविर

Fri, 25 May 2018 12:37 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
विकासखंड स्तर पर लगाए जाएं आधार कार्ड शिविर

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड स्तर पर आधार कार्ड शिविर लगाने की मांग को लेकर मानवता स्वयं सेवी संस्था ने डीएम को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने आधार कार्ड के अभाव में लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए विकासखंड स्तर पर शिविर लगाने की मांग की है।


संस्था के अध्यक्ष दयाल चंद कालाकोटी की ओर से सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि बाराकोट, पाटी, लोहाघाट और चंपावत ब्लाकों में आधार कार्ड न बनने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि एक ओर सरकार लोगों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं, दूसरी ओर आधार कार्ड न होने के कारण लोगों को सरकार की योजनाओं का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। उनका कहना है कि नवजात बच्चों का समय से आधार कार्ड न बनने के कारण बाल विकास विभाग संचालित योजनाओं से वंचित होना पड़ रहा है। कालाकोटी ने पूर्व में खोले गए सीएससी सेंटरों में आधार कार्ड शिविर लगाकर लोगों के आधार कार्ड बनवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed