{"_id":"59b574af4f1c1bfe7f8b5c53","slug":"131505064111-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 कुंतल से अधिक स्थानीय सब्जियों की खरीद हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 कुंतल से अधिक स्थानीय सब्जियों की खरीद हुई
Updated Sun, 10 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रामलीला मैदान में लगी किसान हाट में किसानों द्वारा लाई गई सब्जियों को खरीदने वालों की भीड़ रही। उद्यान, कृषि, नगर पंचायत, व्यापार संघ और प्रशासन के सहयोग से लगी किसान हाट में किसानों द्वारा लाई गई करीब 20 कुंतल से अधिक स्थानीय सब्जियों बिकी।
राजस्व निरीक्षक चंद्र प्रकाश और हेमंत पांडेय की देखरेख में लगी हाट में चौड़ी, कोलीढेक, खैसकांडे, डैंसली, कोयाटी, बलांई आदि गांवों के किसान अपने उत्पाद लाए थे। किसान हाट में आए काश्तकार में पुष्पा, आशा, सावित्री, गीता, चंचला, विमला, सोनू, कमल, छोटू, पार्वती, महेश, प्रकाश आदि का कहना है कि किसान हाट लगने से उन्हें उनके उत्पादों का अच्छा मूल्य मिल रहा है।