{"_id":"59ac3b4e4f1c1b736a8b479a","slug":"131504459598-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती खेलकूद प्रतियोगिता का कार्यक्रम तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती खेलकूद प्रतियोगिता का कार्यक्रम तय
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जिला क्रीड़ा प्रोत्साहन समिति ने पंत जयंती पर होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं की तिथियां तय कर ली गई हैं। समिति के आयोजन सचिव रामायण प्रसाद ने बताया कि पंडित पंत की 130वीं जयंती के उपलक्ष्य पर आठ से 10 सितंबर तक विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसकी रूपरेखा तय कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि 8 सितंबर को अंडर-10 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं की 50, 100. 200, 40 मीटर दौड़ एवं लंबी कूद होगी। इसके अलावा अंडर-12 आय वर्ग के बालक-बालिकाओं की 100, 200, 400, 600 मीटर दौड़, लंबी कूद, 4 गुणा 100 मीटर रिले रेस, अंडर-14 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की 100, 200, 400, 600, 1500 मीटर दौड़, 2 गुणा 200 मीटर रिले रेस, अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं की 100, 200, 400, 800, 1500, 3000 मीटर, 4 गुणा 400 रिले रेस, लंबी कूद, ऊंची कूद एवं गोला फेंक के मुकाबले होंगे। 9 सितंबर को अंडर-14 एवं अंडर-16 आयु वर्ग बालक-बालिकाओं की कबड्डी, ताइक्वांडो और बॉक्सिंग प्रतियोगिता होगी। 10 सितंबर पंडित जयंती के दिन पंडित पंत को श्रद्धांजलि, वंदेमातरम गीत, ताइक्वांडो का डेमो प्रदर्शन, पुरस्कार और मिठाई वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।