{"_id":"5967b2d64f1c1b304f8b47ae","slug":"131499968214-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान हटाने को आंदोलन आठवें दिन में पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान हटाने को आंदोलन आठवें दिन में पहुंचा
Updated Thu, 13 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बजरंगबली वार्ड से अंग्रेजी शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर मोहल्ले के लोगों का तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक उनके मोहल्ले से शराब की दुकान नहीं हटती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
बृहस्पतिवार को बजरंगबली वार्ड के लोगों के आंदोलन को समर्थन देते हुए कचहरी वार्ड के लोगों ने भी तहसील परिसर में शराब की दुकान को हटाने के लिए धरना दिया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मुकेश कुमार ने कहा कि बजरंगबली वार्ड के शिवालय मार्ग में खोली गई अंग्रेजी शराब की दुकान किसी भी मायने में उपयुक्त नहीं है। कहा कि यह मार्ग विभिन्न विद्यालयों और अस्पताल को जाने वाला मुख्य मार्ग है और शराब की दुकान के नजदीक संगीत विद्यालय भी है। धरना देने वालों में बजरंगवली वार्ड की सभासद परवीन रजा, कमला देवी, पुष्पा, बबीता, तृप्ति भट्ट, नंदा देवी, मंजू, आशा, गीता बोहरा, राजा खोलिया, ललित राय, दीपक बोहरा, राजकिशोर, कैलाश राय, निस्सू खान आदि शामिल थे।