{"_id":"5cd4665bbdec22070a1a8e12","slug":"121557423707-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत के रौखेत पेयजल स्रोत में 70 फीसदी की गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत के रौखेत पेयजल स्रोत में 70 फीसदी की गिरावट
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के पेयजल स्रोतों में दिन प्रतिदिन गिरावट आ रही है। रौखेत पेयजल स्रोत में 70 फीसदी की भारी गिरावट आ गई। इसके अलावा अन्य चार पेयजल स्रोतों में 40 फीसदी की गिरावट आ गई है। जल संस्थान के माध्यम से मुख्यालय में इन दिनों दो टैंकर से 40 हजार लीटर पानी प्रतिदिन बांटा जा रहा है। टैंकरों से भी उपभोक्ताओं को एक दिन छोड़कर पानी मिल रहा है।
लोगों को 16 किमी दूर धौन गधेरे से पानी ढोना पड़ रहा है। इसके चलते टैंकर के माध्यम से प्रतिदिन चार चक्कर ही लग पा रहे है। वार्डों में टैंकर पहुंचते ही लोगों की भीड़ जमा हो रही है। लोगों को एक बार में 20 से 40 लीटर पानी ही मिल पा रहा है। किशोर पंत, जेई, जल संस्थान चंपावत ने बताया कि रौखेत स्रोत में 70 फीसदी की गिरावट आ गई है। इसके अलावा अन्य पेयजल स्रोतों में 40 फीसदी गिरावट है। तेज गर्मी और जंगलों में आग से भी पेयजल स्रोतों में दिक्कत आ रही है।
पिकप से नहीं बंट रहा पानी
चंपावत। जिले में पानी की किल्लत होने के बाद भी अभी पिकप से पानी नहीं बंट रहा है। जल संस्थान ने पानी की किल्लत को देखते हुए जल्द से जल्द पिकपों से पानी बांटने का निर्णय लिया है। दो दिन में पानी मिलने से उपभोक्ताओं में भी आक्रोश है।
विज्ञापन
इन स्रोतों से होती है चंपावत में पेयजल आपूर्ति
चंपावत। चंपावत नगर के लिए पांच पेयजल स्रोतों से पानी की आपूर्ति होती है। जल संस्थान ने छीड़ापानी, रौखेत, ललुवापानी, च्यूराखर्क गधेरों से पानी की पेयजल लाइनें बनाईं लेकिन वर्तमान में इन गेधेरों में भी पानी की कमी होने लगी है।