{"_id":"5cb8ba8dbdec22143e2c7bf9","slug":"121555610253-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौते के बाद अपने घर लौटी अंकिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौते के बाद अपने घर लौटी अंकिता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। पति द्वारा की गई पिटाई से घायल अस्पताल में भर्ती अंकिता पति और ससुरालियों से समझौते के बाद अपने घर वापस लौट गई है। उसने पति के खिलाफ किसी तरह की कानूनी कार्रवाई न करने को दिए प्रार्थना पत्र में कुछ लोगों द्वारा भड़का कर रिपोर्ट दर्ज कराने को विवश करने का भी आरोप लगाया है।
बहन की शादी में जाने की जिद पर ज्ञानखेड़ा निवासी राजीव खान ने अपनी पत्नी अंकिता की पिटाई कर उसे गंभीर रूप से घायल किया था। संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती अंकिता बुधवार को अपने पति, सास-ससुर और पुलिस के समझाने पर भी घर वापस लौटने को तैयार नहीं थी, लेकिन बृहस्पतिवार को हुई समझौता वार्ता में वह पति के साथ घर लौटने को तैयार हो गई।
इसके बाद अंकिता ने कोतवाली में लिखित प्रार्थना पत्र देकर समझौता होने और किसी तरह की कानूनी कार्रवाई न चाहने की बात लिखी है। प्रार्थना पत्र में अंकिता ने तीन लोगों को नामजद करते हुए यह भी लिखा है कि उनके दबाव और भड़काने पर ही वह कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाने कोतवाली और तहसील गई थी। पुलिस ने बताया कि अंकिता और ससुरालियों में समझौते के बाद मामला निपट गया है।