{"_id":"5c532e80bdec2259b05bb78d","slug":"121548955264-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ फरवरी को स्कूली बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ फरवरी को स्कूली बच्चों को खिलाई जाएगी कृमिनाशक दवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर छात्र-छात्राओं को अनिवार्य रूप से कृमिनाशक दवा खिलाने की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बृहस्पतिवार को एसडीएम आरसी गौतम की अध्यक्षता और जीवन मेहता के संचालन में हुई बैठक में बताया गया कि आठ फरवरी को सभी विद्यालयों के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में एक वर्ष से 19 वर्ष तक के छात्र-छात्राओं को पेट के कीड़े की दवा खिलाई जाएगी।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधीक्षक डॉ. मंजीत सिंह ने कृमि मुक्ति की अवधारणा और सावधानियों की जानकारी दी। इस दौरान बताया गया कि छूटे हुए छात्रों को 14 फरवरी को दवा खिलाई जाएगी। यह दवा पूरी तरह सुरक्षित है। किसी भी तरह की दिक्कत होने पर इससे निपटने के लिए आपात टीम बनाई गई है। कार्यक्रम से पूर्व चार फरवरी को आंगनबाड़ी वर्कर्स को लोहाघाट में प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में मुकेश साह, राकेश पंत, उमेश जोशी, निर्मला पुनेठा, पान सिंह चमलेगी, उत्तम सिंह फर्त्याल, हेम बहुगुणा, लोकेश पांडेय, नवीन जोशी के अलावा सरकारी, निजी विद्यालयों के शिक्षक मौजूद थे।