फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सिप्टी-अमकड़िया मोटर मार्ग:आखिर छह माह बाद शुरू हुआ सड़क निर्माण

सिप्टी-अमकड़िया मोटर मार्ग:आखिर छह माह बाद शुरू हुआ सड़क निर्माण

Wed, 10 Oct 2018 11:02 PM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
सिप्टी-अमकड़िया मोटर मार्ग:आखिर छह माह बाद शुरू हुआ सड़क निर्माण
चंपावत। छह माह और चार दिन बाद आखिरकार सिप्टी-अमकड़िया सड़क का काम शुरू हो गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बनने वाली इस सड़क का बुधवार को विधिवत आगाज किया गया।
विज्ञापन


सड़क का 7 अप्रैल 2018 को विधायक कैलाश गहतोड़ी ने औपचारिक आगाज किया था, मगर तकनीकी खामी के चलते एक दिन बाद ही काम को रोकना पड़ा था। अधिशासी अभियंता वैभव गुप्ता ने बताया कि तकनीकी अड़चन को दूर कर लिया गया है। प्रथम नवरात्र को रोड कटिंग का काम शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन


क्वैराला घाटी समग्र विकास जन मंच के संयोजक जनकवि डॉ.प्रकाश जोशी शूल ने कहा कि कटिंग शुरू होने सड़क बनने की उम्मीद बढ़ गई है। पंडित शिरोमणि जोशी, दीपक जोशी, हरीश जोशी, कैलाश, महेश, विपिन जोशी, दिनेश, भुवनेश जोशी, अमरनाथ नरियाल, गंगानाथ, देव नरियाल आदि का कहना है कि रोड बनने से दो ग्राम पंचायत का ग्रामीण इलाका सड़क संपर्क जुड़ जाएगा। 14.15 किलोमीटर लंबे सिप्टी-अमकड़िया मार्ग का निर्माण 826.51 लाख रुपये से होगा। कार्यदाई संस्था के कनिष्ठ अभियंता राजेंद्र कुमार कटारिया ने बताया कि सड़क की कटिंग को 18 माह के भीतर पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed