{"_id":"5babcae8867a557ebb22e843","slug":"121537985256-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे के लिए दवाएं खरीदकर रख लें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे के लिए दवाएं खरीदकर रख लें
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। दवाओं की ऑनलाइन बिक्री के विरोध में बृहस्पतिवार रात 12 बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक पूरे देश में दवाओं की दुकानें बंद रहेंगी। डिस्ट्रिक्ट केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने नियमित दवाओं का सेवन करने वाले मरीजों से 24 घंटे के लिए अपनी दवाएं क्रय कर रखने की अपील की है।
एसोसिएशन अध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी ने बताया कि केंद्र सरकार 27 सितंबर को दवाओें की ऑनलाइन बिक्री का कानून लागू करने जा रही है, जिसका देशभर के दवा विक्रेता विरोध कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया केमिस्ट एसोसिएशन के आह्वान पर इंटरनेट फार्मेसी को मान्यता देने के विरोध में बृहस्पतिवार मध्य रात्रि से शुक्रवार मध्य रात्रि तक दवाओं की सभी दुकानें बंद रहेंगी।
चंपावत। भारत बंद का केमिस्ट और ड्रगिस्ट एसोसिएशन की जिला इकाई ने समर्थन किया है। इस संबंध में बुधवार को एसोसिएशन की ओर से डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय को ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष डीके राय, महामंत्री ललित जोशी, संरक्षक हरीश खर्कवाल, उपाध्यक्ष मनोज पांडेय आदि शामिल रहे।