{"_id":"5b37c1f94f1c1bca228b853d","slug":"121530380793-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेनानियों के नाम पर बने पुस्तकालय भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेनानियों के नाम पर बने पुस्तकालय भवन
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की भूमि खेतीखान में सेनानियों के नाम पर पुस्तकालय और वाचनालय भवन बनाने की मांग को लेकर क्षेत्रीय लोग मुखर हो गए हैं। लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन भेजकर खेतीखान में जिला पंचायत द्वारा बनाए गए मॉल की छत में पुस्तकालय व वाचनालय भवन बनाने की मांग की है। खेतीखान के सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षाविद चिरंजीलाल वर्मा के नेतृत्व में क्षेत्रीय लोगों की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि देश को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले खेतीखान के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित हर्षदेव ओली, पंडित पूर्णानंद जोशी, पंडित दुर्गादत्त ओली, पंडित दयाराम ओली का नाम विस्मृत हो रहा है। पूर्व उप प्रमुख गोपाल मनराल, डॉ.एलडी ओली, कैलाश गड़कोटी, राजेश ओली, भैरवदत्त ओली आदि का कहना था कि खेतीखान में जिला पंचायत द्वारा बनाए गए मॉल की छत में सेनानियों के नाम पुस्तकालय और वाचनालय बनने से देश के लिए दी गई कुर्बानी को कई पीढ़ियों तक याद किया जाएगा।